फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संदिग्ध हाल में मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने ससुरालियों पर कराई एफआईआर

Sat, 08 Aug 2020 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरथीरत निवासी अभिषेक यादव की पत्नी सौम्या यादव(26) ने शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वहीं विवाहिता के परिजनों ने इस मामले में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ सौम्या की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


आदमपुर निवासिनी सौम्या की शादी दो साल पहले हरतीरथ निवासी अभिषेक यादव से हुई थी। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि सुबह उन्हें फोन कर अभिषेक ने बताया कि सौम्या ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से अभिषेक और उसके घर वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सौम्या के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट भी की गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें