सूचना मिलने के बाद एएसपी अजीत सिंह शेखावत और थाना प्रभारी धर्मबीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसपी ने देखा कि महिला के कान से बालियां गायब हैं। उसके गले, पेट, नाक और कान पर चोट के निशान हैं और खून निकल रहा है। शरीर पर दांत से काटने के भी निशान मिले हैं।
पुलिस ने लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम में महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के दामाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूटपाट के लिए हत्या करने का मामला दर्ज किया हुआ है।
रात 12 बजे गीत कार्यक्रम से घर लौटी थी महिला
महिला गुरुवार रात को करीब 12 बजे पड़ोस में चल रहे गीत कार्यक्रम से लौटी थी। सुबह लोगों ने उसका शव देखा।
प्रथम दृष्टि में लूट के इरादे से हत्या की आशंका
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला को घर में अकेला देखकर कोई व्यक्ति लूटपाट के इरादे से घुसा है। महिला ने उसे देख लिया और उसके साथ संघर्ष किया है। इसी संघर्ष में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी है। आरोपी उसके कानों की बालियों भी झपट ले गया है। संघर्ष के दौरान व्यक्ति द्वारा महिला के शरीर पर दांत से भी काटा गया है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई शराबी व्यक्ति महिला को अकेला देखकर मकान में घुस गया हो और उसने वारदात को अंजाम दिया हो।
गुप्तांग पर चोट के निशान, गला दबाने से हुई मौत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला के गुप्तांग में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। यह पता चला है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। फिलहाल यह एक अनसुलझी हत्या का मामला है। पुलिस द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पेट, गले व कान पर चोट के निशान मिले हैं। पहली नजर में लग रहा है कि महिला की किसी से संघर्ष करते हुए जान गई है। - अजीत सिंह शेखावत, एएसपी, जींद।