फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, हत्या के बाद खुद ने भी लगाया मौत को गले

Sat, 20 Jun 2020 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार की रात पति रामबरन(58) ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अपनी पत्नी गीता(55) की हत्या कर दी। उसके बाद उसने भी मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

पति का शव उसके घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक पुलिया के नीचे मिला। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी गीता(55) की शुक्रवार की रात पति रामबरन ने ही कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के दिन पति-पत्नी के अलावा उसकी छोटी बहू सबिता ही घर में थी।

विज्ञापन

मृतक गीता का बड़ा बेटा सुनील अपनी पत्नी के साथ पिछले दस दिनों से ससुराल बड़खुर (चितरंगी ) शादी में गया था। जबकि छोटा लड़का अजय ओबरा में कहीं मजदूरी करता है। छोटी बहू सबिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सास-ससुर के साथ टीवी देखने के बाद हम अपने कमरे में सोने चले गए।

जब सुबह उठे तो देखे की सास लहूलुहान अपने बिस्तर पर पड़ी हुई है और चौकी के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी है और ससुर नहीं थे। इसके बाद पति रामबरन का शव गांव में ही उसके घर 700 मीटर पुल के नीचे मिला। उसकी गर्दन में गमछा बंधा हुआ है। पति ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें