इसके बाद सेक्टर-33 में शराब कारोबारी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे खरड़ में उतार दिया गया। इसके बाद वह सफेद रंग की बोलेरो कार में अमृतसर अपने ठिकाने पर पहुंच गया। इससे पहले पुलिस ने लुधियाना निवासी एक शूटर करण शर्मा को मौलीजागरां से गिरफ्तार किया था।
गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा का करीबी है नितिन
नितिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा का करीबी है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ भी जुड़ा रहा है, जिसने अरविंद सिंगला के सेक्टर-33 के घर पर हमले का आदेश दिया था। नितिन और उसके साथी ने बताया कि उनको लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए कहा था। नितिन अमृतसर में तीन अन्य फायरिंग की वारदात में वांछित था।
ऐसे की वारदात
नितिन नाहर ने बताया कि 31 मई को उसे बॉबी मल्होत्रा ने हमला करने को कहा था और लॉरेंस बिश्नोई ने एक काली ऑडी कार उसे लुधियाना से लेने के लिए भेजी थी। फायरिंग के बाद उसे एक दूसरे साथी ने खरड़ से बाहर उतार दिया और वहां से उसको बॉबी मल्होत्रा के निर्देश पर एक सफेद बोलेरो कार में अमृतसर स्थित एक सुरक्षित छिपने की जगह पर छोड़ दिया गया।