फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महामृत्युंजय मंदिर के महंत के पुत्र की मिर्जापुर में सड़क हादसे में मौत, घरवालों को दी थी दोस्त से मिलने जाने की जानकारी

Fri, 06 Nov 2020 02:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पवन दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के दारानगर निवासी महामृत्युंजय मंदिर के महंत दीनानाथ दीक्षित के पुत्र पवन दीक्षित (25) की मिर्जापुर के लखनियादरी मोड़ के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब घटना की जानकारी मिर्जापुर के अहरौरा थाने की पुलिस को मिली तो उन्होंने पवन के परिजनों से संपर्क किया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पवन के परिजन रोते-बिलखते हुए अहरौरा थाने के लिए रवाना हो गए। पवन के चाचा किशन दीक्षित समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम पवन घर से अपने दोस्त से मिलने की बात कह कर निकला था। वहीं घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि कार में चार युवक थे। दुर्घटना के बाद तीन घायल अवस्था में कार से बाहर निकल कर कहीं चले गए। 

हादसे के बाद सड़क पर उलटी पड़ी थी कार
पवन दिक्षित स्विफ्ट डिजायर कार से लखनियादरी की ओर जा रहा था। कार पर नंबर भी नहीं था। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है। अहरौरा थाने की पुलिस का कहना है कि बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार लखनियादरी मोड़ के पास उलटी पड़ी हुई थी। हादसा कैसे हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पवन के चाचा किशन दिक्षित गए हैं लखनऊ 
पवन दीक्षित के मौत की जानकारी मिलने के बाद जहां एक तरफ घर में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरी ओर पवन के चाचा समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दिक्षित गुरुवार को ही लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने उन्हें फोन कर पवन के मौत की खबर बताई तो उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। पवन के परिजनों के साथ ही घटनास्थल पर समाजवादी पार्टी के कई नेता भी पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें