दो दिन पहले हेलमेट पहन कर घुसा था दुकान में :
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को नीरज और उसका दोस्त हेलमेट पहन कर नारंगी देवी की दुकान में घुसे थे। दोनों तरह-तरह के सामान दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन खरीदा कुछ नहीं। शक होने पर नारंगी देवी ने उनसे हेलमेट उतारने को कहा। जब दोनों ने हेलमेट नहीं उतारा तो नारंगी देवी ने शोर मचाया। इस पर दोनों भाग निकले थे। मुहल्ले के लोगों ने कहा कि दोनों ने पहले रेकी की और फिर सही समय देख कर वृद्धा को गोली मारी।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : सारनाथ में गोलियों से छलनी हुई वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर :
नारंगी देवी की दुकान से थोड़ी दूरी पर लगे दो सीसी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने दोनों कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज में कैद बदमाशों की तस्वीर से तस्दीक कराकर वारदात का खुलासा किया जाएगा।