फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : सारनाथ में गोलियों से छलनी हुई वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ा

Mon, 09 Sep 2019 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती वृद्ध महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के खजुही इलाके में बदमाशों की गोलियों से घायल बुजुर्ग महिला नारंगी देवी की आज उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजूही मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय नारंगी देवी रविवार सुबह साढ़े 5 बजे अपने चूड़ी की दुकान खोलकर जैसे ही चौकी पर बैठीं, तभी नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश सिंहपुर गांव के रास्ते रिंग रोड से भाग गए थे।

ये भी पढ़ें : भदोही में कक्षा तीन की छात्रा ने बाथरूम में खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विज्ञापन


गोली लगते ही घायल महिला दुकान से भाग कर अपने घर पहुंचकर बेहोश हो गई। परिवार वालों ने मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनके पति दाऊ विश्वकर्मा जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। नारंगी के श्री प्रकाश, ओम प्रकाश और राजकुमार पुत्र हैं।

विज्ञापन

फिलहाल में वह बड़े बेटे के साथ रहती थीं। उन्होंने मकान से सटे एक चूड़ी की दुकान खोल रखी थी। मौके पर बदमाशों ने पांच बार फायरिंग की, जिनमें से 4 खोखा और एक बुलेट को पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें