कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी
- फोटो : अमर उजाला
डा. अख्तर हसन रिजवी शिया कालेज के प्रबंधक एवं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुरानी बाजार निवासी सैय्यद शहजादे आलम जैदी ने सीेजेएम कोर्ट में धारा 156- 3 के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थान शिया डिग्री कालेज जिसका कार्यवाहक प्राचार्य साजिक रिजवी है।
डा. हसन रिजवी शिया डिग्री कालेज की तरफ से सादिक रिजवी, प्रबंधक सिराज मेंहदी, कालेज के लिपिक, पूविवि के अधिकारी एवं लिपिक सहित अन्य आरोपियों ने साजिश करके 16 मार्च 16 को तहसील सदर जौनपुर को कूटरचित एवं हस्ताक्षरित कागजात के साथ आवेदन किया कि कागजात में जमींन शिया कालेज के नाम से अंकित है।
जिस पर डा. अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कालेज की बिल्डिंग बनी है। जबकि खतौनी के अनुसार इस जमीन पर रजा डीएम इंटर कालेज का नाम अंकित है। एसडीएम सदर द्वारा 25 मई 17 को इस मामले की जांच कराई गई।
जिसमें संस्थान की भूमि रजा डीएम इंटर कालेज के नाम से दर्ज पाई गई थी। आरोप है कि इसी भूमि पर फर्जी बोर्ड लगाकर डिग्री कालेज की मान्यता ले ली गई थी। सीजेएम अभिनय मिश्र ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था।