फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ बलात्कार का प्रयास

Thu, 01 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने हैवानियत की कोशिश की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


संयोग था कि बच्ची की खोजबीन में लगे परिवारीजन उस कमरे तक पहुंच गए जिससे मासूम बच गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मछलीशहर इलाके में अभी एक दिन पहले किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के दूसरे दिन हुई यह वारदात पुुिलस के लिए सिरदर्द बन गई है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कल शाम को 6 साल की बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच गांव का ही एक युवक भी बच्ची के साथ खेलने लगा। खेलते खेलते बहला फुसला कर उसे अपने कमरे में लेकर चला गया और मासूम के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। बच्ची को घर के बाहर न पाकर परिवारीजनों ने साथ मे खेल रहे दूसरे बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने युवक का नाम लेते हुए बताया कि युवक उसे टाफी दिलाने ले गया है।

इतना सुनते ही परिवरीजन युवक के घर की तरफ़ दौड़ पड़े। जहां उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो गुस्साए लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।

बच्ची को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक राज कुमार सिंह के खिलाफ 354 (क) 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें