फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट व्यापारी पर गोदाम में घुसकर हमला  

Thu, 01 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गंगानगर केपी ब्लॉक में दो युवकों ने बिस्कुट व्यापारी पर गोदाम में घुसकर हमला बोल दिया। व्यापारी के गले से चाकू से वार किए गए। लहूलुहान हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ का कहना है कि वारदात को व्यापारी के पुराने ड्राइवर ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरविंद पुत्र गजेंद्र सिंह गंगानगर क्षेत्र की गंगासागर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। जो अनमोल बिस्कुट के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने गंगानगर केपी ब्लॉक में गोदाम बनाया हुआ है। अरविंद ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर जब गोदाम में थे। तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने उनकी पिटाई करते हुए चाकू से गर्दन पर वार कर दिए। उनके गले पर चाकू के कई कट लगे, जिससे वह लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। एसओ गंगानगर ओमवीर गुप्ता के मुताबिक व्यापारी ने पूछताछ में बताया है कि उनके ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ड्राइवर के भाई को हिरासत में लिया गया है। व्यापारी ने अभी तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें