फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के चेतमणि ग्रुप पर आयकर की बड़ी कार्रवाई, बड़े कारोबारियों में हड़कंप

Fri, 05 May 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चेतमणि आर्नामेंट्स ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर चोरी के अंदेशे में आयकर विभाग ने गुरुवार को शहर के बड़े आभूषण कारोबारी चेतमणि आर्नामेंट्स ग्रुप के दस प्रतिष्ठानों के अलावा गोविंदपुरा और राजादरवाजा स्थित आवास पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह आठ बजे अलग-अलग टीमें वाराणसी-मुगलसराय स्थित इन प्रतिष्ठानों-आवासों पर पहुंचीं।
विज्ञापन


देर रात तक चली कार्रवाई में 60 से 80 करोड़ रुपये की कर चोरी का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है। करोड़ों रुपये के जेवरात और 14 लाख से अधिक नकदी जब्त की गई है। अहम दस्तावेज, बैंक खाते, कंप्यूटर और जमीन-शेयर के कागजात छानबीन के लिए कब्जे में लिए गए हैं।

वाराणसी के अलावा लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली और हल्द्वानी से आईं टीमें देर रात तक कार्रवाई में जुटी थीं। शहर में इस साल की आयकर की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों के मुताबिक नोटबंदी के दौरान आभूषण कारोबारी की ओर से विभिन्न बैंक खातों में 20 करोड़ से अधिक की रकम जमा कराई गई थी। विभागीय टीमें सुबह आठ बजे आयकर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के नेतृत्व में पूरी तैयारी के साथ कारोबारी के प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ पहुंचीं। इन टीमों में करीब 65 अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के लिए पर्याप्त फोर्स भी मुहैया कराई गई थी

। 
शहर में चेतमणि ग्रुप के लहुराबीर, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रथयात्रा, अर्दली बाजार, शिवपुर समेत नौ आभूषण प्रतिष्ठानों के अलावा और मुगलसराय स्थित प्रतिष्ठान पर देर रात तक सर्च आपरेशन जारी था।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो करोड़ों की कर चोरी के साथ ही कागजात में भी हेराफेरी पकड़ी गई है। गोविंदपुरा और राजादरवाजा आवास से करोड़ों की ज्वेलरी और नकदी जब्त की गई है।

खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात, जमीन और शेयर के दस्तावेज, बैंक खाते, कंप्यूटर का हार्ड डिस्क और अन्य ब्यौरे आयकर अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें