फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे मजदूरों को लूटा

Fri, 05 May 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाले दो मजदूरों से सरफाबाद गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर हजारों रुपये की नगदी, दो मोबाइल आदि सामान लूट लिए। 
विज्ञापन


 झारखंड निवासी कामेश्वर पुत्र अवधेश और अखिलेश पुत्र रामनिवास सरफाबाद हिंडन नदी पर बन रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे  के पुल पर कार्य कर रहे हैं। दोनों मजदूर बुधवार को शाम करीब सात बजे रटौल गांव से कपड़े और अन्य सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। सरफाबाद गांव के अंडर पास के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर उनसे 1200 रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ितों ने धौली प्याऊ पुलिस चौकी में लूटपाट की शिकायत की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें