फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को वोट देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला, पति गिरफ्तार

Tue, 21 May 2019 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसकी पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया था। आरोपी ने महिला की हत्या फावड़े से की है।

विज्ञापन


गाजीपुर में सैदपुर क्षेत्र के तरवनिया गांव में युवक ने सोमवार सुबह फावड़े से अपनी पत्नी नीलम (25) की हत्या कर दी। आरोपी पति इसलिए नाराज था क्योंकि उसने भाजपा को वोट दिया था। वह खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास ही खड़ा हो गया, बाद में भीड़ जुटने पर घर छोड़कर चला गया। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाल के समझाने पर शांत हो गए।

मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर के गहिरा दलित बस्ती निवासी इशू राम की बेटी नीलम (25) की शादी 19 जून 2014 को तरवनिया के रामबचन राम से हुई थी। उसे बेटी नैंसी (3) और बेटा एमपी(डेढ़ वर्ष) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात तक चले विवाद के बाद दूसरे दिन सुबह करीब सात बजे बसपा और भाजपा को वोट देने की बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पति ने बसपा के प्रत्याशी को वोट देने के लिए पत्नी से कहा था, पत्नी ने उसे वोट ना देकर भाजपा के प्रत्याशी को दे दिया। गुस्से में पति ने नीलम के गले पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया।

लोगों की सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए और सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर जाम लगाने लगे। पुलिस के रोकने पर कुछ लोग सड़क किनारे रखी गिट्टी फेंकने लगे। तभी क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह और कोतवाल बलवान सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की मां इंद्रावती देवी की तहरीर पर पति रामबचन, उसके पिता रामसूरत और उसकी मां दुखनी के खिलाफ दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें