फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकी मिली विवाहिता की लाश्ा, हत्या का आरोप

Tue, 17 Jan 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लटकी मिली महिला की लाश
विज्ञापन
कैंट थाना अंतर्गत नदेसर स्थित रामलीला मैदान के समीप रहने वाले दवा व्यवसायी और अधिवक्ता अवनींद्रनाथ मौर्या की पत्नी कुमकुम मौर्या (45) का शव सोमवार की सुबह घर पर फंदे के सहारे संदिग्ध हाल में लटकता मिला। सूचना पाकर आदमपुर के तेलियाना निवासी कुमकुम के भाई जितेंद्र और वीरेंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों का आरोप था कि उनकी बहन कुमकुम की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। कैंट पुलिस ने मामले को हाई प्रोफाइल देखते हुए घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आदमपुर क्षेत्र के तेलियाना के कुमकुम की शादी 25 वर्ष पूर्व अवनींद्रनाथ मौर्या से हुई थी। दोनों का बड़ा बेटा कौशल पूने में नौकरी करता है जबकि बेटी रुचिका एमबीबीएस की छात्रा है। अवनींद्रनाथ के अनुसार रविवार की रात पत्नी से कहासुनी के बाद वह लंका स्थित अपने फ्लैट पर चले गए थे। सोमवार की सुबह आठ बजे के लगभग वह घर वापस आए तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गए तो देखे कि आंगन में छत की लोहे की एंगल से कुमकुम दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। अवनींद्रनाथ की सूचना पर कैंट पुलिस और कुमकुम के मायके वाले घर पहुंचे। बताया जाता है कि इस दौरान कुमकुम के मायके वालों और अवनींद्रनाथ के बीच हाथापाई भी हुई।

कुमकुम के भाइयों जितेंद्र और वीरेंद्र का आरोप था कि अवैध संबंध के चक्कर में अवनींद्रनाथ ने उसकी बहन की हत्या की है। अवनींद्रनाथ के अवैध संबंधों से आजिज आकर कुमकुम ने कुछ साल पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। वहीं, अवनींद्रनाथ का कहना था कि कुमकुम ने आत्महत्या की है। उसकी मौत के पीछे उसकी कोई भूमिका नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि अवनींद्रनाथ के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए जितेंद्र ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें