रात में पिता उमापति की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार की सुबह नौ बजे सदर तहसील के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्यवाही शुरू की ही थी कि परिवार के लोगों ने पंचायतनाम पर हस्तारक्षर करने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
पिता उमापति और भाई रवि ने कहा कि आम आदमी के खिलाफ अगर हत्या का केस दर्ज होता तो पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर लेती है, इसलिए हत्यारोपी एसएचओ की गिरफ्तारी होने के बाद ही वे लोग पंचायतनामा पर हस्ताक्षर करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह और एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी के पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और पंचायतनामा पर हस्ताक्षर किया। लगभग आधे घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।