बच्ची के पिता के अनुसार, एक बच्चे ने बताया कि गांव का लड़का उसे तालाब की तरफ बुलाकर ले गया था। परिवार वाले और ग्रामीणों ने जब खोजबीन करते हुए तालाब के पास पहुंचे तो प्रिया का शव पानी में उतराया था। यह देख वहां मौजूद परिवार वाले रोने-बिलखने लगे।
खबर मिलने पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर लड़के पर दबाव डालकर पूछा कि प्रिया को क्यों तालाब में फेंका लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक ग्रामीण मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में डटे रहे। दोपहर बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।