एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए विशेष निर्देश
वाराणसी में कोई भी व्यक्ति देशी या अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके के बाहर खड़े होकर मद्यपान करते दिखा तो ठेके का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। शहर के आमजन इस तरह के कृत्य देखने के बाद सीधे 100 नंबर पर शिकायत कर सकेंगे।
सोमवार की देर रात वाराणसी एसएसपी नितिन तिवारी ने यूपी 100 के जिले के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी को विशेष निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर ठेके के बाहर शराब पीने की शिकायत मिली तो ठेके का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की शिकायत मिलने पर उस क्षेत्र के बीट सिपाही और हल्का प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों और हल्का प्रभारियों को आदेश दिया है कि रोजाना शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अपने क्षेत्र की शराब और बीयर की दूकानों पर औचक निरीक्षण करें।
मद्यपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।