इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
चौबेपुर क्षेत्र के सिंहवार गांव निवासी विवाहिता की रविवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई दिनेश कुमार निवासी उमरहां ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सिंहवार गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (34) शनिवार दोपहर करीब दो बजे उल्टी आने से बीमार हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए उमरहां स्थित डॉ. अनुज कुमार पांडेय के क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।