फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में काम दिलाने के बहाने डांस ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर धमकाया, केस दर्ज

Thu, 23 Jul 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई की एक कंपनी में ऑडिशन दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक डांस प्रशिक्षक द्वारा युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन

युवती की शिकायत पर पुलिस ने डांस प्रशिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता का आरोप है कि वह ओलंदगंज स्थित एक डांस स्कूल में प्रशिक्षण लेती है।


एक सप्ताह पहले प्रशिक्षक ने क्लास खत्म होने के बाद उसे यह कहते हुए रोक लिया कि मुंबई से कोई टीम आ रही है, वह उसका ऑडिशन लेगी। युवती प्रशिक्षक पर भरोसा करके रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसने उसे ब्लैक मेल करने की कोशिश की। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर चहारसू निवासी विजय राव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें