फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज को बस्ती के लोगों ने पीटा, जान बचाकर भागी पुलिस टीम

Sun, 12 Nov 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी के भदोही में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर और बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज का हाथ ऐंठकर पिटाई करने के बाद तमंचे से गोली चला दी। हालांकि वह बच गए। बस्ती के महिला-पुरुषों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी चलाए। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिले के औराई थानाक्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी संतोष कुमार औराई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोप है कि वह अहिमनपुर में एक दूकान पर कुछ लोगों के साथ विवाद और गाली-गलौज कर रहा था।

सूचना पर खमरिया चौकी इंचार्ज आलोक श्रीवास्तव होमगार्ड रमेश यादव के साथ पहुंचे और उसे समझाने लगे। इसी बीच बात आगे बढ़ी तो संतोष ने चौकी इंचार्ज का हाथ पकड़कर ऐंठ दिया और उनकी पिटाई कर दी। तमंचे से गोली भी चलाई गई। संतोष के पक्ष में बस्ती के और लोग भी लामबंद हो गए।
विज्ञापन


महिलाएं और पुरुष चौकी इंचार्ज और होमगार्ड पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। किसी तरह जान बचाकर दोनों भागे। जानकारी मिलते ही यूपी-100 के दो वाहन और औराई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। लेकिन, आरोपी संतोष और उसके पक्ष के लोग फरार हो गए।

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतोष और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उपद्रव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी सचींद्र पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें