फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब ठेके पर डकैती

Wed, 07 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
राजातालाब कचनार स्थित देशी शराब ठेका पर सोमवार रात दर्जन भर की संख्या में घुसे बदमाश 90 हजार नकद, एक पेटी शराब और दो मोबाइल लूट ले गए। दो सेल्समैनों के विरोध करने पर रॉड से पिटाई कर घायल कर दिया। साथ ही, ठेके पर लगे सीसीटीवी को तोड़कर डीबीआर उठा ले गए। इस दौरान बीचबचाव करने आए पड़ोसी दूकानदार की भी असलहा सटाकर पिटाई की। रोहनिया पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम संग पहुंची लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस क्षेत्र के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लंका क्षेत्र के चितईपुर की रेनू जायसवाल का राजातालाब कचनार में देशी शराब का ठेका है। सोमवार की रात दरवाजा बंदकर सेल्समैन लल्लापुर का बालकिशुन व मिर्जापुर के कुशहा का प्रदीप कुमार सोए थे। खटरपटर की आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो रॉड और असलहे लेकर लगभग एक दर्जन लोग अंदर घुस आए। दोनों सेल्समैनों की पिटाई कर लूटपाट व तोड़फोड़ की।

पड़ोस का मिठाई दूकानदार शिव आया तो असलहा सटाकर बदमाशों ने पीटा। बालकिशुन और प्रदीप का मोबाइल छीन और तीनों को ठेके के भीतर बंद कर बदमाश भाग निकले। किसी तरह से तीनों बाहर आए तो सूचना पुलिस को दी। ठेका मालिक के भांजे संतोष की तहरीर पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें