फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट और छाती में किए चाकुओं के नौ वार, हत्या कर थी जलाने की योजना

Wed, 07 Dec 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानीखेड़ा के गांव रामूपुरा बलियाली के महेश पर तीन-चार बाइकों से आए दर्जनभर युवकों ने चाकुओं से अंधाधुंध वार किए। महेश को छाती और पेट में करीब नौ चाकू लगे।  हत्या के बाद हमलावरों की शव जलाने की भी योजना थी, मगर परिजनों के आने के कारण हमलावर फरार हो गए।

यह सनसनीखेज खुलासा मृतक के साथी जितेंद्र ने किया। पुलिस ने जितेंद्र के बयान पर 11 युवकों के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। रामूपुरा बलियाली में देर रात हुए हत्याकांड़ के बारे में युवक जितेंद्र ने पुलिस को बताया। उसने बताया कि वह और महेश दुकान पर गए थे। दुकान का काउंटर के अंदर की साइड था, और महेश बाहर की साइड। तभी तीन-चार बाइकें  आकर वहां रुकीं, जिनमें किसी पर तीन तो किसी पर दो युवक सवार थे। ज्यादातर हाथों में चाकू थे। उन्होंने महेश के  आते ही उस पर हमला कर दिया। वह बचाव करने गया तो उस पर भी लाठी-चाकू से हमला किया। वे महेश को जबरन बाइक पर लेकर जोहड़ की तरफ चले गए। वह दौड़कर महेश के घर गया और अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जोहड़ की तरफ भागा। इस दौरान महेश जमीन पर पड़ा और सभी हमलावर उसे जलाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद वह उसे छुड़ाकर अस्पताल उपचार के लिए लाए, मगर चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


काश, बेटे को रिचार्ज कराने न भेजता
काश बेटे को रात के समय फोन रिचार्ज कराने के लिए न भेजता तो उसका बेटा आज उनके साथ होता। यह मलाल है मृतक महेश के पिता अमरपाल का। उन्होंने बताया कि वह और महेश रात को घर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान उसने बेटे को फोन में 50 रूपये डलवाने के लिए कहा। जिस कारण वह दुकान पर गया।
विज्ञापन


युवक महेश की चाकुओं से गोद कर हत्या की गई है। हमले में जितेंद्र नामक युवक घायल है। जितेंद्र के बयान पर 11 लोगों चटरू उर्फ मिंटू, मंजीत, छोटू उर्फ सुनील, सोनू, आकाश, राहुल, संजय, मटरू, पंकज, अंकेश और सुमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही पता लगेगा कि रंजिश की वजह क्या थी।
श्रीभगवान, प्रभारी
बवानीखेड़ा थाना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें