फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बलिया में सांप्रदायिक तनाव, पथराव और आगजनी, कई घायल

Wed, 11 Oct 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का बलिया जिला बुधवार सुबह एक बार ‌फिर सुलग उठा। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बा में बुधवार को अफवाह को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा भड़क गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कई दूकानों में अराजकतत्वों ने लूटपाट कर आग लगा दी। 

बीती रात दो बच्चों के बीच हुए विवाद ने बुधवार सुबह  सांप्रदायिक रंग ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। दुकानों में जमकर तोड़फोड़ के साथ कई दुकानों में आगजनी की गई ।  
विज्ञापन


सूचना के करीब दो घंटे बाद जिला मुख्यालय से फोर्स पहुंची। तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और कमान संभाल लिया। पूरा कस्बा छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।

उपद्रव का यह सिलसिला दोपहर एक बजे से जारी था, लेकिन रतसर पुलिस उदासीन बनी रही और उपद्रवी आतंक मचाते रहे। घटना के करीब दो घंटे बाद इलाकाई पुलिस ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी तो आनन-फानन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे  और स्थिति संभाला। दोनों समुदायों के  बीच भड़की हिंसा के बाद कस्बे में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे क्षेत्र में तनाव बरकरार है। अभी हाल ही में  दशहरे के वक्त बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में भी बवाल हुआ था। दर्जनों लोग घायल हो गए थे। अब तक उसकी पड़ताल जारी है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें