फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गलत दिशा से आए बाइक सवारों ने होमगार्ड को पीटा, हाथ तोड़ा; सीसी कैमरे से पकड़े जाएंगे आरोपी

Mon, 25 Aug 2025 07:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भेलूपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। होमगार्ड की तहरीर पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया कि मना करने के बावजूद मनबढ़ होमगार्ड को पीटते रहे।
विज्ञापन
घायल होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: रथयात्रा चौराहे पर शनिवार की रात बाइक सवार मनबढ़ों ने ट्रैफिक होमगार्ड परमेश्वर पांडेय (54) की पिटाई कर दी। जाम छुड़ाने के दौरान गलत दिशा से आए बाइक सवार दो मनबढ़ों की पिटाई से होमगार्ड का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन


बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में होमगार्ड का उपचार कराया गया। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बिहार के रोहतास चेनारी निवासी परमेश्वर पांडेय परिवार के संग लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट के धनवंतरि नगर में रहते हैं। यातायात पुलिस लाइन से संबद्ध होमगार्ड परमेश्वर की ड्यूटी शनिवार की रात आठ बजे रथयात्रा चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर होमगार्ड मनोज कुमार के साथ लगी थी।

विज्ञापन

चौराहे पर बारिश के चलते लगे जाम को होमगार्ड नियंत्रित करा रहा था। इस बीच, गुरुबाग की ओर से गलत दिशा से आए दो बाइक सवार रथयात्रा चौराहे से आगे बढ़ने लगे। इस पर होमगार्ड ने उन्हें रोका और कुछ देर इंतजार के बाद आगे बढ़ने को कहा, इस पर बाइक सवारों ने होमगार्ड से गाली गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर बाइक सवार दोनों युवकों ने चौराहे पर परमेश्वर पांडेय की पिटाई की, जिससे चेहरे और दाहिने हाथ पर काफी चोटें आईं। परमेश्वर ने पुलिस को बताया कि दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी रजिस्ट्रेशन की दो पहिया वाहन के नंबर की जांच की जा रही है। फिलहाल, वाहन मालिक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें