फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: सोनभद्र में मुठभेड़...25 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस पर चलाई थी गोली; एसओजी ने की कार्रवाई

Sun, 24 Aug 2025 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Encounter News: यूपी के सोनभद्र जिले में एसओजी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में वह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Sonbhadra: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को 25 हजार के इनामी बदमाश अमित यादव उर्फ प्रिंस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। हिनौता रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से बदमाश के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन


घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। आरोपी अमित पर बीते तीन जुलाई को मशान बाबा के पास पिस्टल से फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप है।

इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थीं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने हिनौता रोड पर घेराबंदी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की।

सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि बदमाश अमित यादव उर्फ प्रिंस (24) चंदौली जिले के बाघी, थाना नौगढ़ का निवासी है। उस पर शक्तिनगर व नौगढ़ थाने में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एसपी अशोक कुमार मीणा की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें