फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बाइक एजेंसी के मालिक से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट

Thu, 16 Mar 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
police
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया लोगों को दिनदहाड़े लूट होने की सूचना मिली। क्षेत्र के लालगंज बाइपास पर दोपहर तीन बजे बाइकसवार दो बदमाशों ने पिस्टल सटाकर कार में बैठे बाइक एजेंसी के मालिक से पांच लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


वह बैंक से रुपये निकालकर कार से घर जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वाराणसी की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली बुजुर्ग गांव निवासी वसीम पुत्र बदरुद्दीन की देवगांव बाजार में होंडा बाइक की एजेंसी है। वसीम अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। इसलिए रुपयों की आवश्यकता होने पर गुरूवार को अपनी कार से लालगंज बाजार के मसीरपुर सिनेमाहाल तिराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचे और अपने खाते से पांच लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन


वसीम सारे रुपये एक थैले में रखकर कार के बगल वाली सीट पर रखा और खुद गाड़ी चलाते हुए सिनेमाहाल तिराहे से बाइपास होकर घर जाने लगे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग होने की वजह से इस तरफ हमेशा छोटी-बड़ी गाड़ियां आती-जाती हैं।

जैसे ही वसीम की कार बाइपास पर स्थित धर्मकांटा के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश अपनी बाइक बाएं तरफ से कार के बगल में लेकर पहुंचे और पिस्टल दिखाते हुए गाड़ी रोकने का इशारा किया। भयभीत वसीम ने अपनी गाड़ी रोक दी।

बदमाशों ने धमकी दी कि तुम बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर ला रहे हो, वह रकम तुरंत हमारे हवाले कर दो। भयभीत वसीम ने सारी रकम बदमाशों के हवाले कर दिया। बदमाश रुपये लेकर वाराणसी की तरफ भाग निकले।

दिनदहाड़े लूट की घटना से वसीम सन्न रह गए। कुछ देर बाद वह 100 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन

कई ऐसे सवाल जो लूट को बता रहे संदिग्ध

लूट की सूचना से हलकान देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाल देवगांव मुनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी लग रहा। क्योंकि जिस स्थान पर लूट बताई जा रही वहां हमेशा भीड़ रहती है।

इसके अलावा वसीम अपनी कार से थे जबकि बदमाश बाइक से थे। इसके बाद भी बदमाश कार को ओवरटेक कर लिया। यह बात भी समझ से परे है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वसीम की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की विधिवत जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें