फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में मुठभेड़ के बाद दबोचे गए पांच अंतरजनपदीय लुटेरे

Tue, 13 Jun 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया पुलिस और स्वाट टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घोड़हरा ढाले पर मुठभेड़ के बाद पांच अंतरजनपदीय लुटेरों को दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कहा कि पुलिस बदमाशों को काफी दिनों से तलाश रही थी।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो इन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। जाता सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय और थानाध्यक्ष दुबहर विनीत राय की टीम को सूचना मिली कि दुबहर थाना क्षेत्र के घोड़हरा चट्टी पर कुछ बाइक लुटेरे पहुंचने वाले हैं।

लुटेरों के  गिरोह को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने लगे। बताते हैं कि दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन बाइक के साथ एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, लूटी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर, चार कारतूस के साथ ही 17320 नगद और मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


फेफना और सुखपुरा में महिलाओं से लूटे गए दो सोने का लॉकेट भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि बदमाश काफी दिनों से लूट, छिनौती की वारदातों तो अंजाम दे रहे थे। इनके खिलाफ जिले के साथ ही गैर जनपदों में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

पकडे़ गए बदमाशों में सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार निवासी धनजी कुंवर उर्फ सुरेश, शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहिनपुरम निवासी अविनाश पांडेय, दुबहर थाना क्षेत्र के किशुनीपुर निवासी प्रेमशंकर दूबे, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अंशु उर्फ टिंकू गोंड और पवन तिवारी शामिल हैं। सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें