फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... माल सहित गिरफ्त में आया चोरों का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नकबजनी करने वाले एक ऐसे गिरोह को पकड़ा, जो जिले भर में घूम-घूमकर चोरी करता था। पांच सदस्यीय गिरोह के सरगना समेत चार गुर्गे हत्थे चढ़ गए, तीसरे की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान के साथ ही एक तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान चोरों की करतूत गिनाईं। बकौल एएसपी लगातार चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए सीओ कलवारी अरशद जमाल सिद्दकी के नेतृत्व में सर्विलांस/साइबर सेल और नगर पुलिस को टास्क सौंपी गई। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने महरीपुर डिग्री कालेज मोड़ से चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में वे शातिर चोर निकले। नगर थाने के सराय निवासी पप्पू उर्फ अंकित सरगना बताया जा रहा है, जबकि उसके साथी राजेश यादव निवासी महरीपुर नगर, सुरेश निवासी ओरीजोत कोलवाली और अरविंद निवासी पड़िया वाल्टरगंज मिलकर घटना कारित करने की बात कबूला।

ये सामान बरामद हुए
एक मोबाईल, 14 चार्जर, 85 स्क्रीन गार्ड, बैक कवर 30 पीस, इयर फोन , एन्टी वायरस, बैटरी, मोबाइल बॉडी, चार्जर कनेक्टर के अलावा 165 साड़ी, 21 जींस पैंट्स, 16-16 दुपट्टा व फ्राक, स्कर्ट, धोती, लेडिज सूट, स्वेटर, ऊनी साल बरामद किया गया। इसके अलावा इनवर्टर की बैट्री, सीपीयू , इन्वर्टर, मॉनीटर, साउण्ड , प्रिंटर , रूम हीटर, लेमिनेशन मशीन , डीटीएच डिस, तमंचा और सब्बल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


घटनाओं का खुलासा
29 मई को बस्ती-गोरखपुर रोड पर 29 मई को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुसम्हा में कपड़े की दुकान से चोरी।
15 अप्रैल को कस्बा मुंडेरवा की तीन दुकानों से लैपटाप व अन्य सामान चोरी।
19 मई को पैकोलिया के सेमरा और पेडरिया के एक-एक घर से नगदी व गहने की चोरी की घटना।
नगर कस्बे के मोबाइल की दुकान में मोबाइल, चिप, चार्जर आदि चोरी के अतिरिक्त मखौड़ा धाम,पटखौली भानपुर व असनहरा से मोबाइल आदि की दुकानों से चोरी की घटना।

टीम को पांच हजार इनाम
एसपी संकल्प शर्मा की ओर से वर्क आउट करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार का ऐलान किया है। जिसमें साइबर सेल प्रभारी पंकज पांडेय, एसओ नगर अनिल कुमार सिंह के अलावा एसआई रणधीर सिंह, एसआई सुनील कुमार सिंह चौकी फुटहिया के अलावा कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, जनार्दन प्रजापति, अजय दूबे, हिन्देआजाद, सच्चिदानन्द दूबे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें