फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के सुरक्षा घेरे में घुसने वाले युवक ने मां को चाकू से गोदा

Wed, 24 May 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
गत वर्ष एक मई को प्रधानमंत्री मोदी की बलिया रैली के दौरान वह युवक पीएम की सुरक्षाचक्र तोड़ डी एरिया में घुस आया था उसने सोमवार की देर रात अपनी मां एवं छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन भाई गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


यह युवक पहले बीएसएफ का जवान था। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण इसे रिटायरमेंट दे दिया गया था। घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

बलिया जिले के  लक्ष्मण छपरा गांव निवासी रिटायर्ड बीएसएफ जवान मनोज सिंह ने किसी बात को लेकर आवेश में आकर अपनी मां शारदा देवी (63) पर चाकू से हमला कर दिया। मां की चीख सुन बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई सनोज सिंह (38) को भी चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन


घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भाई सनोज की पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर इक्कठा हो गए और घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने  रेफर कर दिया।

घायल सनोज सिंह की पत्नी ममता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया।

इस बाबत बैरिया सीओ त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि सेवानिवृत्त बीएसएफ का जवान मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घायल के पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भी किया था उत्पात

 लक्ष्मण छपरा गांव निवासी मनोज अपनी नौकरी पर माता- पिता को ले गया। वहां कुछ दिनों के बाद उन्हें आए दिन मारते- पीटने लगा। उसके इसी हरकतों के कारण विभाग ने उसे सेवानिवृत्त कर दिया था। लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया।

एक मई 2016 को बलिया में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में डी एरिया में घुस गया था। जिसे पुलिस वालों में पकड़ लिया था। यही नहीं लक्ष्मण छपरा गांव में दो मई 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भी काला झंडा दिखाने का काम किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें