फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीत मर्डर केस: लाडी और मनीष ने चलाई थीं गोलियां, मनी चला रहा था कार

Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से चमका दे रहे बाउंसर मीत के हत्या आरोपी मनीष को पुलिस ने मंगलवार को डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया है। 20 वर्षीय आरोपी शॉर्प शूटर है और उसने अपने साथी लाडी के साथ मिलकर मीत पर गोलियां दागी थीं।
विज्ञापन


मनीष नया गांव का रहने वाला है और 10वीं तक ही पढ़ा है। मामले में गिरफ्तार आरोपी मनी, उस कार को ड्राइव कर रहा था, जिसमें दोनों शूटर मीत की हत्या करने आए थे। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मीत हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

बता दें कि आठ मई को सकेतड़ी में मीत की उस वक्त गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी मां के साथ मंदिर से पूजा के बाद घर लौट रहा था। लाडी और मनीष ने एक के बाद एक कई गोलियां दागी थीं। जिनमें छह मीत को लगी थीं। बाद में पीजीआई पहुंचने से पहले ही मीत की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कोर्ट में पेश कर मनीष को रिमांड पर लेगी पुलिस

बाउंसर मीत की हत्या
मामले की जांच में सीआईए और एमडीसी थाना पुलिस लगातार पंजाब के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही थी। लेकिन तीसरा आरोपी मनीष हर बार पुलिस को चमका देने में कामयाब रहा। एमडीसी के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि लाडी और मनीष ने ही मीत पर गोलियां दागी थीं, जबकि मनी कार को ड्राइव कर रहा था। 

गौरतलब है कि मोहाली पुलिस के सामने पहले ही गगन ने माना था कि हत्या उसके इशारे पर ही की गई है। उसने ही जेल से इस मामले की प्लानिंग की थी। हत्या के दिन भी गगन जेल में था, लेकिन व्हाट्स एप कॉलिंग के जरिये हत्या की साजिश रची गई। 

मीत मर्डर केस में तीसरे आरोपी को डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या की इस साजिश का खुलासा हो सके। हत्या में लाडी के साथ शूटर मनीष भी था।
-डॉ. अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें