सोनभद्र जिले के एक गांव में प्रेमी के तिलक समारोह में पहुंची प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। प्रेमिका ने शादी होने पर जान दे देने की धमकी दी, मौके पर मौजूद लोग अवाक रह गए। प्रेमिका का हंगामा देख तिलक चढ़ाने वाले बीच में ही रस्म छोड़कर लौट गए और शादी से इनकार कर दिया।
दो दिन पूर्व दोपहर में एक बजे के करीब एक युवक का तिलक चढ़ रहा था। उसी वक्त एक युवती वहां पहुंची और युवक पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। जब तक लोग कुछ समझते जिस युवक का तिलक चढ़ रहा था वह घर में घुस गया।
युवती का कहना था कि युवक शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब चोरी से वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है।
ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उधर सच्चाई का पता चलने के बाद तिलक चढ़ाने के लिए पहुंचे लोग तत्काल वापस चले गए। पुलिस ने बताया कि तिलक में विवाद कर रही युवती को समझा - बुझाकर वापस कर दिया गया।