फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ थामे प्रेमी-युगल थाने पहुंचे, मचा हड़कंप

Wed, 03 May 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बदहवास हालत में एक-दूसरे का हाथ थामे प्रेमी-युगल मंगलवार दोपहर सिविल लाइन थाने पहुंच गया। पुलिस कुछ पूछती, इससे पहले ही युगल बोला कि हमने जहर के साथ ही साथ जीने-मरने की कसम खाई है। यह सुनते ही थाने में हड़कंप के बीच महिला सिपाही ने एंबुलेंस कॉल कर दी। तभी युगल बोला कि अरे जहर आज नहीं, कल खाया था। अब हम शादी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर का है। एक युवक का जिस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी तीन साल पहले कंकरखेड़ा के एक युवक से शादी हो गई। दो बच्चे भी हैं। लेेकिन शादी के बाद भी युवती प्रेमी से लगातार बातचीत करती रही। युवती बच्चों को ससुराल छोड़कर प्रेमी के पास आ गई। दोनों के परिजनों ने विरोध किया तो सोमवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था। दोनों कमिश्नर आवास के पास बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब तीन बजे यह इस युगल ने जब थाने पहुंचकर जहर खाने की बात बोली, तो पुलिस घबराकर बोली कि जहर खाकर यहां क्यों आए हो, तुम्हें हॉस्पिटल जाना चाहिए था। महिला सिपाही ने एंबुलेंस कॉल की तो युगल बोला कि हम हॉस्पिटल से ही आए हैं। डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। प्रकरण समझने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल वालों को बुलाया है। 

दोनों के परिजन तय करेंगे 
थाने की डेस्क ऑफिसर प्रियंका यादव ने दोनों की बात सुनकर इंस्पेक्टर को बताया। इंस्पेक्टर ने महिला से तहरीर मांगते हुए कहा कि महिला के मायके और ससुराल वाले ही तय करेंगे कि वह किसे पास जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें