फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दोे युवकों ने पुलिस से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित साकेत मंडप के समीप रविवार की रात नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस से हाथापाई की। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। मौजूद लोगों की मदद से पुलिस दोनों युवकों को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी ले गई, जहां लगभग दो घंटे तक पंचायत हुई। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

सावन मेला के मद्देनजर मेला क्षेत्र में लंका-दुर्गाकुंड मार्ग पर स्थित साकेत मंडप के समीप वाहनों का आवागमन बाधित किया गया था। इसी दौरान नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों को रोका गया तो दोनों भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी के बाद हाथापाई करने लगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि दोनों युवकों और उनके परिजनों के माफी मांगने पर दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें