फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से चार युवकों के गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार किशोरी खेत में गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे गन्ने के खेत में चार दिनों तक बांधकर रखा गया। इस दौरान आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 21 अगस्त को गांव की कुछ औरतें खेत की तरफ गईं तो कराहने की आवाज सुनकर उसे छुड़ाया। तब पीड़िता घर आई और घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान ले ली जाएगी। घर वाले बुधवार को उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
मामले की तहरीर मिली है। थाना पुलिस के अलावा स्वयं भी देख रहा हूं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
-पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें