फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेडी के खिलाफ इनाम---

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह से अदावत के लिए चर्चित चौबेपुर के धौरहरा निवासी फरार बदमाश इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। बीकेडी पर घोषित इनाम 50 हजार से बढ़ कर एक लाख हो गया है। बीकेडी की तलाश पुलिस को वर्ष 2013 से है लेकिन तमाम सुरागकशी के बावजूद आज तक उसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में इनामी बदमाशों की संख्या 39 है। इनमें से सर्वाधिक दो-दो लाख रुपये का इनाम भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना के महरूपुर निवासी अताउर रहमान उर्फ बाबू उर्फ सिकंदर और शहाबुद्दीन पर वर्ष 1999 से सीबीआई की ओर से है। बीकेडी का नाम हाल के वर्षों में आखिरी बार अप्रैल, 2016 में रोहनिया के शहाबाबाद स्थित वाहन शोरूम संचालक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया था। इसके पहले र्मई, 2013 में बृजेश सिंह के करीबी अजय खलनायक पर टकटकपुर में जानलेवा हमले का आरोप बीकेडी पर है। जुलाई, 2013 में बृजेश के चचेरे भाई सतीश कुमार सिंह की हत्या उसके गांव धौरहरा में कर दी गई। इस हत्याकांड का भी अहम आरोपी बीकेडी है। जानकारों के अनुसार सफेदपोशों और पुलिस की मिलीभगत से ही बीकेडी लंबे समय से फरार है और वह कब तक गिरफ्त में आएगा इसका जायजा लगा पाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें