पिछले एक सप्ताह से हर दिन 8 से 10 नए संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही अस्पतालों में जांच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।