फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दरोगा समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, महिला अपराध में ढिलाई पर 5 थानेदारों को चेतावनी

Fri, 22 Apr 2022 01:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मकान कब्जे के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़खानी के मामले में दरोगा, दो शिक्षकों समेत 10 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान कब्जे के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़खानी के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेन्द्र सिंह की अदालत (वाराणसी) ने दरोगा, दो शिक्षकों समेत 10 लोगों के खिलाफ चौक थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


बलिया के फेफना निवासी वादिनी ने अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर चौक स्थित आदि विशेश्वर के घर पर एसआई हरिशंकर राय उनकी पत्नी शिक्षिका आशा राय, पुत्र अभिलाष राय, शिक्षक पुत्र अभिषेक राय, भाई सिपाही ब्रह्मशंकर राय, अर्चना राय, शिवशंकर राय, रेनू राय, भारतभूषण राय, असरफा राय ने 24 दिसंबर 2021 को आये।

गाली-गलौज देते हुए पति व ससुर को लाठी डंडे से मारा पीटा। इस दौरान छेड़छाड़ की गई। इस मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद 13 मार्च 2022 को पुन: दरोगा हरिशंकर राय घर में घुस आये और उसके पति व ससुर को बयान न बदलने व घर खाली करने की धमकी देते हुए पिटाई की।

विज्ञापन

पांच थानेदारों को पुलिस आयुक्त ने दी चेतावनी

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।
महिला और बाल लैंगिक शोषण के अपराधों के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने पर पांच थाना प्रभारियों को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चेतावनी जारी की है। महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा में सामने आया कि ऐसे विवेचनाएं, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार एसएचओ जैतपुरा, कैंट, शिवपुर, चौक व मंडुवाडीह थाना प्रभारी को चेतावनी जारी की गई है। अन्य थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि महिला व बाल अपराध मामलों में विवेचना पूरी होने के बाद वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करें। 
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क का एडीसीपी वूमेन ने की समीक्षा

महिला हेल्प डेस्क का एडीसीपी वूमेन ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध व मुख्यालय ममता रानी चौधरी ने बृहस्पतिवार को तीन थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। एडीसीपी वूमेन ममता रानी चौधरी ने कैंट, सिगरा और सारनाथ थाने के महिला हेल्प डेस्क का हाल जाना।

कैंट थाने में जनवरी 2022 से अब तक कुल 53 शिकायती पत्रों मेें 51 का निस्तारण किया गया, सात में मुकदमा दर्ज हुए। 11 में निरोधात्मक कार्यवाही व 10 में सुलह समझौता व शेष 23 में अन्य कार्यवाही की गई है। सारनाथ थाने में महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण में पाया गया कि चार माह में 28 शिकायती पत्रों में 16 में मुकदमे दर्ज हैं। सिगरा थाने में महिला हेल्प डेस्क पर पिछले चार माह में अब तक कुल 65 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें