फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश: वीडीए में शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी गठित, सात दिनों के अंदर जांच कर देगी रिपोर्ट

Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी ईशा दुहन ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अगर किसी भी कार्मिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार आदि की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी विकास प्राधिकरण  (वीडीए) ने भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए शिकायत निस्तारण सेल का गठन किया है। विकास प्राधिकरण के कर्मियों के विरूद्ध किसी भी तरह की शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सात दिनों के भीतर जांच आख्या वीसी के समक्ष प्रस्तुत करेगी, जहां से अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


वीसी ईशा दुहन ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अगर किसी भी कार्मिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार आदि की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान, प्रभारी अधिकारी भवन व सचिव जांच करके अपनी रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर-1800-1200-288 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 7818102833 एवं 7518102859 पर भी अपनी शिकायत हेल्प डेस्क के माध्यम से दूरभाष या व्हाट्सएप के जरिए भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वीडीए के ई-मेल आईडी पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


अब हर तीसरे बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस
वीडीए वीसी ने वीडीए के काम को पारदर्शी व तेज ढंग से करने के लिए हर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जो भी फरियादी वीडीए आएंगे, वह अपनी शिकायतों को दर्ज कराते हुए तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों से मिलेंगे, जहां तत्काल उनके मामलों पर सुनवाई की जाएगी।

अभियंताओं के निलंबन पर इंजीनियर्स संघ में रोष

वीडीए के दो अभियंताओं के निलंबन के बाद उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स वाराणसी शाखा ने रोष प्रकट किया है। शुक्रवार को वीडीए के सभी 14 अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांधकर अपने आक्रोश को जाहिर किया और आंदोलन की रणनीति बनाई।

वीडीए के अभियंताओं की एक बैठक इंजीनियर्स संघ के संरक्षक धन्नीराम के कक्ष में हुई। बैठक में कहा कि जो भी कार्रवाई हो रही है, उसमें केवल अभियंताओं को ही दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि इसके लिए नीचे से लेकर शीर्ष पदों पर बैठे लोग भी जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन

पीएमएवाई के आवंटियों की किस्त का भुगतान होगा शीघ्र

वीडीए में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पाक्षिक समीक्षा हुई। वीडीए वीसी ईशा दुहन दासेपुर में बन रहे पीएमएवाई के निर्माण को तेज करने का निर्देश दिया। वीसी ने डूडा की परियोजना अधिकारी जया सिंह को लंबित आवेदनों को सूडा स्तर से बात करके फाइनल कराने का निर्देश दिया। सचिव डा. सुनील कुमार वर्मा, कार्यदायी संस्था के रामगोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

रामनगर का तीन नक्शा जमा, एक पास
नक्शा निस्तारण कैंप के तहत शुक्रवार को रामनगर नगर पालिका परिषद में वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से नक्शा का कैंप लगाया गया। इस दौरान वहां तीन नक्शे जमा हुए और पूर्व में जमा हुए एक नक्शा को पास किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें