फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 300 होने के करीब, एक बच्चा समेत मिले सात संक्रमित

Sun, 05 Jul 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना नए मरीजों को मिलना जारी है। रविवार को चार साल के बच्चे समेत सात नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इसमें स्थानीय और प्रवासी दोनों शामिल है। मेंहनगर, सठियांव और हरैया ब्लॉक में दो-दो, रानी की सराय में एक पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 288 पहुंच गई है। 91 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 190 स्वस्थ हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

नए संक्रमितों में मेंहनगर कस्बे के वार्ड-10 हरविंशनगर निवासी पति-पत्नी हैं और सराफ परिवार से संबंधित है। इसमें पति को श्वास संबंधी समस्या होने पर दोनों ने वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराई थी। शनिवार देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।


सठियांव ब्लाक मे बम्हौर में एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। वो कुछ दिनों पहले मुंबई से आई थी। इसी ब्लॉक के उद्यभानपुर में तेलंगाना से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस गांव में पहले भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिल चुकी है। वहीं, हरैया ब्लक में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक जोकहरा की युवती है। वह परिवार के साथ नौ दिन पहले मुंबई से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ब्लॉक के हरैया गांव में चार साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह परिवार के साथ दिल्ली से आया था। रानी की सराय के हरिकिशुनपुर में एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वो एक जुलाई को मुंबई से आई हैं। उसी दिन सैंपल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें