फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाथरूम जाने का बहाना कर अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 21 Mar 2020 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध के भागने से हड़कंप मच गया। घोरवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों को चकमा देकर युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, संदिग्ध कोरोना पीड़ित की तलाश शुरू कर दी। बाद में वह अपने घर में मिला, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के घोरावल नगर के कांशीराम कालोनी निवासी तीस वर्षीय युवक शनिवार को चेन्नई से घर लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसे बुखार, सर्दी, जुकाम व पेटदर्द की शिकायत थी।

देश में इस समय चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते डॉक्टर ने उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच लघुशंका करने की बात कहकर वह बाथरूम की तरफ गया। जब थोड़ी देर तक वह वापस नहीं लौटकर आया तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सीएचसी अधीक्षक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को जब सूचना मिली कि युवक अस्पताल से भागकर काशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर में है, तो राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में वह बैठकर जिला अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं था।

पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबध में सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया सुबह साढ़े आठ बजे घोरावल निवासी अशोक कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे सर्दी, जुकाम, बुखार होने के साथ उसका पेट भी खराब था। उसने बताया कि वह चेन्नई से लौटा है। इस पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन इसी बीच पेशाब करने का बहाना बनाकर वह अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें