कोरोना वायरस को लेकर लाल वाराणसी के बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अलर्ट मोड में है। एयरपोर्ट पर अब आठ देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हर दिन इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी जा रही है। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के 2 मार्च को जारी आदेश में आठ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों की विधिवत जांच पड़ताल कराने का निर्देश दिए गए है।
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार आहार, विहार और आचरण में सावधानी से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। यदि सर्दी, खांसी और बुखार है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। सार्वजनिक स्थल पर जा रहे हैं तो मास्क लगाना न भूलें। बाहर से आने के बाद पानी से हाथ जरूर धोएं।