फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना संक्रमण से बचाव की हकीकत देखने पहुंचे अपर मुख्य सचिव, ऑक्सीजन प्लांट चलवाकर देखा

Thu, 13 Jan 2022 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को शासन ने वाराणसी  का नोडल अधिकारी बनाया है। वो तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। डीएम और सीएमओ की मौजूदगी में बैठक कर तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और टीकाककरण में तेजी लाने का निर्देश दिए। 
विज्ञापन
वाराणसी में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार गुरुवार  को व्यवस्थाओं की हकीकत जानने वाराणसी के अस्पतालों में पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में मरीजों के जांच, भर्ती सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर किशोरों से भी बातचीत की। अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को शासन ने जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। तीन दिवसीय दौरे पर आने पर बुधवार की रात जिलाधिकारी और सीएमओ की मौजूदगी में बैठक कर तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और टीकाककरण में तेजी लाने का निर्देश दिए।

स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण की जानकारी
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अपर मुख्य सचिव सनबीम स्कूल वरुणा पहुंचे। यहां टीकाकरण ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण की जानकारी ली। फिर चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पहुंचे और टीका लगवाने वाले लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा और चिकित्सक डा. विनय मिश्र को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और जिला महिला अस्पताल में भी टीकाकरण के बारे में ही जानकारी ली। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने आक्सीजन प्लांट को चलवाकर देखा और मौके पर मौजूद ऑपरेटर से इसके संचालन की जानकारी ली। इस दौरान महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ.एके श्रीवास्तव, मंडलीय अस्पताल से डॉ.एसपी सिंह मौजूद रहे। दौरे में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। 
पढ़ें- वाराणसी में चीनी मांझे से बरेका कर्मी की बाल-बाल बची जान, लहूलुहान हाल में खुद पहुंचा अस्पताल, गर्दन और हाथ में लगे टांके

चोलापुर ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट और कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण किया। दीपक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे टीकाकरण की व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल से ग्राम पंचायत रौना और भवानीपुर के ग्राम पंचायत निगरानी समितियों के सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां सक्रिय होकर अपनी रिपोर्ट चिकित्सा विभाग को देते रहें। इसके बाद लालमन कोट गोशाला में व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पतालों और ऑक्सीजन निर्माण इकाइयों को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आक्सीजन निर्माण इकाइयों में लगातार बिजली आपूर्ति होगी। इसके के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने तीन नियंत्रण कक्ष बनाए हैं। पीएचसी व सीएचसी के लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं।

एमडी कार्यालय, मुख्य अभियंता कार्यालय तथा टोल फ्री नंबर 1912 में बने नियंत्रण कक्ष से बिजली व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। इसकी रिपोर्ट रोज एमडी कार्यालय में पेश होगी। आपूर्ति में व्यवधान पर तत्काल 1912 पर सूचित करना होगा। यहीं से अन्य दोनों नियंत्रण कक्ष को भी सूचना भेज दी जाएगी। इसके बाद संबंधित डिवीजन को शिकायत नोट करा दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि  बिजली से संबंधित किसी समस्या के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें