वाराणसी में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विद्यालय और छात्रों को भी चेतावनी दी है कि जो विद्यालय अपने विद्यार्थियों को 100 फीसदी टीका लगवाने में 16 जनवरी शाम तक असमर्थ रहेंगे, उनको और उनके बच्चों को बोर्ड परीक्षा से डीबार किया जाएगा। कुछ बच्चे जिनके स्कूल में नाम तो दर्ज हैं पर स्कूल के बुलाने पर स्कूल नहीं जाते उनके नाम काटने पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें लापरवाही पर प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापकों पर भी विभागीय कार्यवाही और जनवरी का वेतन रोकने की तैयारी की जा रही है।
वाराणसी जिले में शहरी, ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों, स्कूलों में शुक्रवार को 22,902 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 से 18 साल तक के 12,927 किशोरों और 723 फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 22,902 टीकाकरण में सबसे ज्यादा 19,376 लोगों ने पहली डोज और 2803 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल 48,63,685 कोरोना डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 29,20,214 (98.5 प्रतिशत) को पहली डोज और 18,06,511 (60.9प्रतिशत) को दूसरी डोज लग चुकी है। इसमे 5,961 प्रीकॉशनरी डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,30,999 (50 प्रतिशत) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
पढ़ेंः कोविड प्रमाणपत्र के बिना नहीं भर सकेंगे परीक्षा फार्म, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया आदेश