वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शनिवार को शहर एवं ग्रामीण पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आईजी रेंज वाराणसी, अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून-व्यवस्था, एसपी ग्रामीण, वरुणा एवं काशी जोन के डीसीपी शामिल रहे।
बैठक में पुलिस कमिश्नर ने नामांकन की सुरक्षा-व्यवस्था, पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच सेंटर की सुरक्षा-व्यवस्था, अंतर जनपदीय बैरियर के पॉइंट्स, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगने वाला पुलिस बल और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया।