इन अस्पताल में हो रहा ट्रायल
शहरी इलाके में हेरिटेज अस्पताल लंका, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी और पीएचसी पिंडरा में ट्रायल किया जा रहा है।
डाटा उपलब्ध न कराने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
कैंप कार्यालय में बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जिन विभागों ने अभी तक कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, वह हर हाल में उपलब्ध करा दें। अगर किसी कर्मचारी का डाटा छूटता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी। अब तक पुलिस विभाग ने 6929 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। निजी अस्पतालों से हर हाल में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। समय से डाटा उपलब्ध न करवाने वाले निजी अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
दीनदयाल अस्पताल में बनेगा रीजनल वैक्सीन स्टोरेज
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक में कोल्ड चेन सेंटर से टीकाकरण केंद्र तक वैक्सीन लगाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेपुर में एक रीजनल वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है, जहां वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और यहां से सेंटर तक वैक्सीन कोल्ड चैन के साथ भेजी जाएगी।