फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पहली डोज कोवैक्सीन तो दूसरी लगा दी कोविशील्ड, पीड़ित की शिकायत पर अधिकारी बोले- होगी जांच

Wed, 23 Jun 2021 11:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीड़ित का कहना था कि उनके ठीक पहले जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई वह कोविशील्ड थी और उसी वायल से उन्हें भी वैक्सीन लगाई गई। हद तो तब हो गई जब सीएचसी प्रभारी कार्यालय में शिकायत पत्र रिसीव होने के बाद भी उन्हें 22 जून की डेट में ही कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज (सर्टिफिकेट) भी आ गया। 
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सीएचसी चोलापुर में  48 साल के व्यक्ति को कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जगह कोविशील्ड लगा दी गई। पीड़ित ने सीएमओ, सीएचसी अधीक्षक से लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।   सीएचसी चोलापुर में दोनों वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को बड़ा लालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी निवासी दिलीप श्रीवास्तव कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे।

विज्ञापन


दिलीप ने बताया कि उन्होंने 24 मई को पहली डोल सीएचसी चोलापुर में पर लगवाई थी। दूसरी डोज 21 जून से पांच जुलाई तक लगनी थी। मंगलवार को उन्हें कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की वैक्सीन लगा दी गई। वैक्सीन लगाने वाली स्टाफ नर्स से आपत्ति जताई और लिखित शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है। मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया।

उनका कहना था कि उनके ठीक पहले जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई वह कोविशील्ड थी और उसी वायल से उन्हें भी वैक्सीन लगाई गई। हद तो तब हो गई जब सीएचसी प्रभारी कार्यालय में शिकायत पत्र रिसीव होने के बाद भी उन्हें 22 जून की डेट में ही कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज (सर्टिफिकेट) भी आ गया। शाम को दिलीप ने जिलाधिकारी को भी व्हाटसएप के माध्यम से जानकारी दी है।
विज्ञापन


 सीएचसी चोलापुर के अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने कहा कि  एक व्यक्ति ने कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की डोज लगाने की शिकायत की है। मैं अभी अवकाश पर हूं, बुधवार को सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच कराई जाएगी। टीका लगाने वाली नर्स सहित अन्य लोगों से पूछताछ होगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

वाराणसी: टीकाकरण केंद्रों पर कम नहीं हो रही दुश्वारियां

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं इंटरनेट नेटवर्किंग की समस्या बनी है तो कहीं बिजली भी चली जा रही है। बीते दिन जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में केंद्र पर दोपहर में बिजली गुल होने की वजह से एक कंप्यूटर नहीं चल सका। इस वजह से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इर्न्वटर से 18 साल से 44 साल वाला काउंटर ही चला। लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित बड़ागांव, सेवापुरी, हरहुआ ब्लॉक के गांवों में अभियान चलाकर टीका लगाया गया। अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने बताया एमसीएच विंग में बने टीकाकरण केंद्र के जेनरेटर से न जुड़ने की वजह से समस्या आ रही है। आधे घंटे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से टीकाकरण फिर शुरू हो गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें