फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टीकाकरण की तैयारियों में नहीं दूर हो रही खामियां, अनफिट गाड़ी से एयरपोर्ट तक लाई गई वैक्सीन 

Thu, 14 Jan 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इसी वाहन से लाई गई वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण से पहले व्यवस्थाओं की खामियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो बार के ट्रायल में तो खामियां सामने आई ही थी, अब जब वैक्सीन आ गई तो भी एक के बाद एक कमी सामने आ रही है। बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से जिस गाड़ी में लादकर वैक्सीन लाई गई, वह गाड़ी ही अनफिट थी।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण की तैयारियां लंबे समय से चल रही थी। जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी इसकी मानीटरिंग कर रहा था। यही नहीं शासन स्तर से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पूरी व्यवस्था की निगरानी की गई। बावजूद इसके पाच जनवरी को पहले चरण के ट्रायल में जहां साइकिल से वैक्सीन का डमी बॉक्स लेकर कर्मचारी पहुंच गया था। अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि 12 जनवरी को दूसरे ट्रायल में बीएचयू अस्पताल में एक कर्मचारी बिना मॉस्क, ग्लब्स के पहुंच गया तो हड़कंप मच गया।

अब बुधवार को वैक्सीन आने के बाद भी खामियां कम नहीं हुई है। यूपी 65 एजी 0021 नंबर की जिस गाड़ी से वैक्सीन लाई गई, वह देखने में तो पुरानी लग रही थी लेकिन जब उसके नंबर की जांच की गई तो पता चला कि उसका फिटनेस भी खत्म हो गया है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इस गाड़ी का फिटनेस नहीं है। अब ऐसा क्यों किया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना से बीएचयू में एक की मौत, 35 नए मरीज
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब जिस तरह से कमी आती जा रही है, उसे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। बुधवार को बीएचयू में भर्ती सोयेपुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई, जबकि जिला महिला अस्पताल, सामनेघाट स्थित अन्य जगहों पर कुल 35 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 2375 सैंपल लिए गए और 3357 की रिपोर्ट मिली है। अब 21696 मरीजों में 21001 डिस्चार्ज, 373 की मौत के बाद अब 322 मरीज इलाज चला रहे हैं। 

संक्रमित मरीजों का गिरने लगा ग्राफ
कोरोना का टीका 16 जनवरी से लगाया जाएगा लेकिन इसके पहले जिस तरह से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से कम होने लगा है, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। पहले जहां मरीजों की संख्या 50 से 80 के बीच रहती थी वहीं एक सप्ताह से मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई है। दो दिन पहले तो 15 मरीज और 22 मरीज मिले हैं। अगर एक्टिव मरीज की बात करें तो वह भी कम होकर 322 हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें