फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया जेल से फरार हुआ बेचू राम चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में घायल

Thu, 14 Jan 2021 11:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बलिया जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की देर रात जेल से फरार बंदी बेचू राम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि चार जनवरी को चोरी व हत्या के आरोप में जेल में बंद बांसडीह रोड थाना क्षेत्र का बिगहि निवासी बंदी बेचू राम जेल से फरार हो गया था। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बेचू कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में काजीपूरा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की गई।  कुछ देर बाद एक बाइक आती नजर आई। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक बाइक मोड़कर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया और बाइक भी डिसबैलेंस हो गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक चालक फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान जेल से भागे बेचू राम के रूप में हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बीते चार जनवरी को बलिया जिला कारागार से फरार बंदी बेचू राम बुधवार की देर रात बलिया कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें