फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: गाजीपुर और जौनपुर में मिले नए मरीज, जानें जिले में क्या है कोरोना की स्थिति

Sun, 16 Aug 2020 12:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गाजीपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 60 कोरोना संक्रमित मिले हैं, तो वहीं जौनपुर में 19 नए मरीज मिले हैं और एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1986 हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1181 तक पहुंच चुकी है। जबकि 15 की मौत और 790 स्वस्थ हो चुका हैं।


मेडिकल टीम ने लक्षण रहित मरीज को जहां होम आइसोलेट किया है। वहीं लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में सर्वे टीम को सक्रिय कर दिया गया है, जिससे संक्रमितों के संपर्क में आए मरीजों को चिह्नित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूविवि कर्मचारी की कोरोना से मौत
जौनपुर जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाले पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 नए कोरोना मरीज भी मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3032 हो गई है। इसमें 546 है।

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात 444 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 19 पॉजिटिव हैं। छह सैंपल ऐसे हैं, जिनको दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना है। 33 मरीज ठीक होकर घर गए। 689 नए सैंपल किए गए। अब तक 60,759 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें   55,638 का रिजल्ट आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें