14 स्टेटिक बूथों पर करवा सकेंगे कोरोना जांच
जिले में 14 स्टेटिक बूथ भी बनवाए गए हैं, जहां लोग कोरोना की जांच करवा सकेंगे। इसमें शहर में छह और ग्रामीण में आठ स्टेटिक बूथ संचालित हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड से मिलते जुलते लक्षण दिखे तो तत्काल कोविड की जांच करानी चाहिए। जांच में पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम को ट्रेवल हिस्ट्री, संपर्क में आने वालों की जानकारी भी देनी चाहिए।